बुधवार, 19 जून 2019

👉 "नियम का महत्व"

एक संत थे। एक दिन वे एक किसान के घर गए। किसान ने उनकी बड़ी सेवा की। सन्त ने उसे कहा कि रोजाना नाम -जप करने का कुछ नियम ले लो। किसान ने कहा बाबा, हमारे को वक्त नहीं मिलता। सन्त ने कहा कि अच्छा, रोजाना ठाकुर जी की मूर्ति के दर्शन कर आया करो। किसान ने कहा मैं तो खेत में रहता हूँ और ठाकुर जी की मूर्ति गाँव के मंदिर में है, कैसे करूँ ? 

संत ने उसे कई साधन बताये, कि वह कुछ-न-कुछ नियम ले लें। पर वह यही कहता रहा कि मेरे से यह बनेगा नहीं, मैं खेत में काम करूँ या माला लेकर जप करूँ। इतना समय मेरे पास कहाँ है ? बाल-बच्चों का पालन पोषण करना है। आपके जैसे बाबा जी थोड़े ही हूँ। कि बैठकर भजन करूँ। संत ने कहा कि अच्छा तू क्या कर सकता है ? किसान बोला कि पड़ोस में एक कुम्हार रहता है। उसके साथ मेरी मित्रता है। उसके और मेरे खेत भी पास-पास हैं, और घर भी पास-पास है। रोजाना एक बार उसको देख लिया करूँगा। सन्त ने कहा कि ठीक है, उसको देखे बिना भोजन मत करना। किसान ने स्वीकार कर लिया। जब उसकी पत्नी कहती कि भोजन कर लो। तो वह चट बाड़ पर चढ़कर कुम्हार को देख लेता। और भोजन कर लेता। इस नियम में वह पक्का रहा। 
  
एक दिन किसान को खेत में जल्दी जाना था। इसलिए भोजन जल्दी तैयार कर लिया। उसने बाड़ पर चढ़कर देखा तो कुम्हार दीखा नहीं। पूछने पर पता लगा कि वह तो मिट्टी खोदने बाहर गया है। किसान बोला कि कहाँ मर गया, कम से कम देख तो लेता। अब किसान उसको देखने के लिए तेजी से भागा। उधर कुम्हार को मिट्टी खोदते-खोदते एक हाँडी मिल गई। जिसमें तरह-तरह के रत्न, अशर्फियाँ भरी हुई थीं। उसके मन में आया कि कोई देख लेगा तो मुश्किल हो जायेगी। अतः वह देखने के लिए ऊपर चढा तो सामने वह किसान आ गया।

कुम्हार को देखते ही किसान वापस भागा। तो कुम्हार ने समझा कि उसने वह हाँडी देख ली। और अब वह आफत पैदा करेगा। कुम्हार ने उसे रूकने के लिए आवाज लगाई। किसान बोला कि बस देख लिया, देख लिया। कुम्हार बोला कि अच्छा, देख लिया तो आधा तेरा आधा मेरा, पर किसी से कहना मत। 

किसान वापस आया तो उसको धन मिल गया। उसके मन में विचार आया कि संत से अपना मनचाहा नियम लेने में इतनी बात है। अगर सदा उनकी आज्ञा का पालन करूँ तो कितना लाभ है। ऐसा विचार करके वह किसान और उसका मित्र कुम्हार दोनों ही भगवान् के भक्त बन गए।

तात्पर्य यह है कि हम दृढता से अपना एक उद्देश्य बना ले, नियम ले लें तो वह भी हमारी डुबती किश्ती पार लगा सकता है। 

👉 सच्चा पुण्य

पर्व के अगले दिन एक भिखारी एक सज्जन की दुकान पर भीख मांगने पहुंचा। सज्जन व्यक्ति ने 1 रुपये का सिक्का निकाल कर उसे दे दिया।
भिखारी को प्यास भी लगी थी, वो बोला बाबूजी एक गिलास पानी भी पिलवा दो,गला सूखा जा रहा है। सज्जन व्यक्ति गुस्से में तुम्हारे बाप के नौकर बैठे हैं क्या हम यहां, पहले पैसे, अब पानी, थोड़ी देर में रोटी मांगेगा,चल भाग यहां से।

भिखारी बोला:-
बाबूजी गुस्सा मत कीजिये मैं आगे कहीं पानी पी लूंगा। पर जहां तक मुझे याद है, कल इसी दुकान के बाहर मीठे पानी की छबील लगी थी और आप स्वयं लोगों को रोक रोक कर जबरदस्ती अपने हाथों से गिलास पकड़ा रहे थे, मुझे भी कल आपके हाथों से दो गिलास शर्बत पीने को मिला था। मैंने तो यही सोचा था, आप बड़े धर्मात्मा आदमी है, पर आज मेरा भरम टूट गया।
कल की छबील तो शायद आपने लोगों को दिखाने के लिये लगाई थी।
मुझे आज आपने कड़वे वचन बोलकर अपना कल का सारा पुण्य खो दिया। मुझे माफ़ करना अगर मैं कुछ ज्यादा बोल गया हूँ तो।
सज्जन व्यक्ति को बात दिल पर लगी, उसकी नजरों के सामने बीते दिन का प्रत्येक दृश्य घूम गया। उसे अपनी गलती का अहसास हो रहा था। वह स्वयं अपनी गद्दी से उठा और अपने हाथों से गिलास में पानी भरकर उस बाबा को देते हुए उसे क्षमा प्रार्थना करने लगा।

भिखारी:-
बाबूजी मुझे आपसे कोई शिकायत नही, परन्तु अगर मानवता को अपने मन की गहराइयों में नही बसा सकते तो एक दो दिन किये हुए पुण्य व्यर्थ है।
मानवता का मतलब तो हमेशा शालीनता से मानव व जीव की सेवा करना है।
आपको अपनी गलती का अहसास हुआ, ये आपके व आपकी सन्तानों के लिये अच्छी बात है।
आप व आपका परिवार हमेशा स्वस्थ व दीर्घायु बना रहे ऐसी मैं कामना करता हूँ, यह कहते हुए भिखारी आगे बढ़ गया।

सेठ ने तुरंत अपने बेटे को आदेश देते हुए कहा:-
कल से दो घड़े पानी दुकान के आगे आने जाने वालों के लिये जरूर रखे हो। उसे अपनी गलती सुधारने पर बड़ी खुशी हो रही थी।

सिर्फ दिखावे के लिए किये गए पुण्यकर्म निष्फल हैं, सदा हर प्राणी के लिए आपके मन में शुभकामना शुभ भावना हो यही सच्चा पुण्य है🙏🏼

👉 जाने क्यों -❓

🔵➖ खाने को सादा दाल रोटी होती थी, लेकिन फिर भी किसी को खून की कमी नहीं होती थी,--- ना (जाने क्यों ?)

🔵➖ स्कूल मे अध्यापक खूब कान खींचते थे, डंडों से पिटाई होती थी, लेकिन कोई बच्चा स्कूल में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या नहीं करता था,---ना (जाने क्यों,,?)

🔵➖ बचपन मे महँगे खिलौने नहीं मिलते थे, लेकिन हर खेल बहुत आनंदित करता था,----ना (जाने क्यों),?

🔵➖ घर कच्चे होते थे, कमरे कम होते थे,---लेकिन (((माता -पिता कभी वृद्धाश्रम))) नहीं जाते थे,,------ना (जाने क्यों),?

🔵➖ घर मे गाय की, कुत्ते की,अतिथि की मेहमानों की रोटियां बनती थी, फिर भी घर का बजट संतुलित रहता था,--- आज सिर्फ़ अपने परिवार की रोटी महंगी हो गयीं है,----ना (जाने क्यों),? 

🔵➖ महिलाओं के लिए कोई जिम या कसरत के विशेष  साधन नहीं थे, फिर भी महिलाएं संपूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहती थी,------ना (जाने क्यों),?

🔵➖ भाई -भाई मे, भाई-बहनों मे अनेक बार खूब झगड़ा होता था, आपस मे कुटाई तक होती थी,-परंतु आपस  मे मनमुटाव कभी नहीं होता था,,---ना( जाने क्यों),?

🔵➖ परिवार बहुत बडे होते थे, पडोसियों के बच्चे भी दिनभर खेलते थे, फिर भी ((घरों में ही शादियां)) होती थी,,-----ना (जाने क्यों),?

🔵➖ माता-पिता थोडी सी बात पर थप्पड़ मार देते थे, लेकिन उनका मान-सम्मान कभी कम नहीं होता था,----ना (जाने क्यों),?

मंगलवार, 18 जून 2019

👉 कर्म का सिद्धान्त

आंख ने पेड़ पर फल देखा .. लालसा जगी.. 
आंख तो फल तोड़ नही सकती इसलिए पैर गए पेड़ के पास फल तोड़ने..
पैर तो फल तोड़ नही सकते इसलिए हाथों ने फल तोड़े और मुंह ने फल खाएं और वो फल पेट में गए.
अब देखिए जिसने देखा वो गया नही, जो गया उसने तोड़ा नही, जिसने तोड़ा उसने खाया नही, जिसने खाया उसने रक्खा नहीं क्योंकि वो पेट में गया
अब जब माली ने देखा तो डंडे पड़े पीठ पर जिसकी कोई गलती नहीं थी ।
लेकिन जब डंडे पड़े पीठ पर तो आंसू आये आंख में क्योंकि सबसे पहले फल देखा था आंख ने।

👉 गर्व से कहो मैं हिंदू हूँ

जब से मैंने होश संभाला है लगातार सुनता आ रहा हूँ कि

बनिया कंजूस होता है,
नाई चतुर होता है,
ब्राह्मण धर्म के नाम पर सबको बेवकूफ बनाता है,
यादव की बुद्धि कमजोर होती है,
राजपूत अत्याचारी होते हैं,
चमार गंदे होते हैं,
जाट और गुर्ज्जर बेवजह लड़ने वाले होते हैं,
मारवाड़ी लालची होते हैं...

और ना जाने ऐसी कितनी असत्य परम ज्ञान की बातें सभी हिन्दुओं को आहिस्ते - आहिस्ते सिखाई गयी !
नतीजा हीन भावना, एक दूसरे की जाति पर शक और द्वेष धीरे- धीरे आपस में टकराव होना शुरू हुआ और अंतिम परिणाम हुआ कि मजबूत, कर्मयोगी और सहिष्णु हिन्दू समाज आपस में ही लड़कर कमजोर होने लगा !

उनको उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ ! हजारों साल से आप साथ थे...आपसे लड़ना मुश्किल था..अब आपको मिटाना आसान है !

आपको पूछना चाहिए था कि अत्याचारी राजपूतों ने सभी जातियों की रक्षा के लिए हमेशा अपना खून क्यों बहाया ?

आपको पूछना था कि अगर चमार, दलित को ब्राह्मण इतना ही गन्दा समझते थे तो बाल्मीकि रामायण जो एक दलित ने लिखा उसकी सभी पूजा क्यों करते हैं? माता सीता क्यों महृषि वाल्मीकि के आश्रम में रहती। 

आपने नहीं पूछा कि आपको सोने का चिड़ियाँ बनाने में मारवाड़ियों और बनियों का क्या योगदान था? सभी मंदिर स्कूल हॉस्पिटल बनाने वाले लोक कल्याण का काम करने वाले बनिया होते हैं सभी को रोजगार देने वाली बनिया होते हैं सबसे ज्यादा आयकर देने वाले बनिया होते हैं

जिस डूम को आपने नीच मान लिया, उसे आपने पर भोजन karwane के लिए हज़ारों रुपये ख़र्चा करते है वो भी गाजें बाजे से कर। उसी के दिए अग्नि से आपको मुक्ति क्यों मिलती है?

यादव, जाट और गुर्जर अगर लड़ाके नहीं होते तो आपके लिए अन्न का उत्पादन कौन करता सेना में भर्ती कौन होता।

जैसे ही कोई किसी जाति की कोई मामूली सी भी बुरी बात करे, टोकिये और ऐतराज़ कीजिये!

याद रहे, आप सिर्फ हिन्दू हैं। हिन्दू वो जो हिन्दूस्तान में रहते आये है हमने कभी किसी अन्य धर्म का अपमान नहीं किया तो फिर अपने हिन्दू भाइयों को कैसे अपमानित करते हो और क्यों? अब न अपमानित करेंगे और न होने देंगे।

एक रहे सशक्त रहें !
मिलजुल कर मजबूत भारत का निर्माण करें । 

मैं ब्राम्हण हूँ
जब मै पढ़ता हूँ और पढ़ाता हूँ।
मैं क्षत्रिय हूँ
जब मैं अपने परिवार की रक्षा करता हूँ।
मैं वैश्य हूँ
जब मैं अपने घर का प्रबंधन करता हूँ।
मैं शूद्र हूँ
जब मैं अपना घर साफ रखता हूँ

ये सब मेरे भीतर है इन सबके संयोजन से मैं बना हूँ। 

क्या मेरे अस्तित्व से किसी एक क्षण भी इन्हें अलग कर सकते हैं? क्या किसी भी जाति के हिन्दू के भीतर से ब्राहमण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र को अलग कर सकते हैं?

वस्त्तुतः सच यह है कि हम सुबह से रात तक इन चारों वर्णों के बीच बदलते रहते हैं।

मुझे गर्व है कि मैं एक हिंदू हूँ
मेरे टुकड़े-टुकड़े करने की कोई कोशिश न करे।

मैं हिन्दू हूँ हिन्दुस्तान का
मैं पहचान हूँ हिन्दुस्तान का।

शनिवार, 15 जून 2019

👉 दुष्ट अपने कर्मों का फल अवश्य पाता है

एक बार एक चक्रवर्ती सम्राट आखेट हेतु वन गमन पर थे। दैववश वे अपने सहायको से अलग हो गए। विशाल वन के किसी अनजान छोर पर उन्हें मार्ग पर एक सांप दिखा जो "उल्टा "चल रहा था मतलब सर से पुंछ की तरफ। राजा को देख वह अत्यंत ही दारुन्य अवस्था में राजा से बोला "राजन मै एक दुर्धुष रोग से अत्यंत ही पीड़ित हूँ। मेरी सहायता करे। मै आपका शरणागत हूँ। 

राजा द्रवित हो गए जैसा की हिन्दू राजाओ के डीएनए में है। पूछा क्या उपचार है इसका। 
सर्प बोला, " राजन किसी स्वस्थ व्यक्ति के उदर मे यदि मुझे 4 महीने शरण मिले तो मै स्वस्थ हो सकता हु अन्यथा कोई और उपाय नहीं है जीवन का। 
राजा ने परोपकार के महत्व का स्मरण कर सर्प को अपने उदर में शरण दे दी। 

वन से निकलते ही राजा एक अनजान राज्य के अनजान नगर में आ पहुंचे। उदरस्थ सर्प के प्रभाव से राजा रुग्ण हो गए और शक्तिहीन होकर एक चोराहे पर गिर पड़े। 
दैवयोग से तभी एक दण्डित युवती को उसके पिता द्वारा उसी चोराहे पर लाया गया और सजा के रूप में उस रुग्ण भिखारी से दिख रहे राजा से उसका विवाह करवा दिया गया। 
युवती अपने पति राजा को लेकर एक खंडहर में रुकी और अपने पति को शारीरिक रूप से पुष्ट करने का प्रयास करने लगी। कुछ पारिश्रमिक भी वह लाती और खंडहर में छुपा देती। 

कई दिन हो गए युवती के प्रयास को लेकिन राजा की तबियत और बिगड़ती चली गई साथ ही रोज ही छुपाया हुआ परिश्रमिक भी चोरी हो जाता। युवती परेशां हो गई। 
रोज मंदिर जाने लगी।  एक दिन थोडा जल्दी ही अचानक अपने खंडहर आ गई।  दो लोगो की आवाज आती देख वह ओट से छुप कर देखने लगी की एक बिल से एक विशाल काला सर्प राजा के पास आकर एक सांप को बुरा भला कह रहा था। 

"अरे दुष्ट वाम मार्गी सर्प बाहर निकल क्यों इस तरुण सुदर्शन व्यक्ति का शरीर नष्ट कर रहा है इसके उदर में स्थित होकर। इसने तुझे आश्रय दिया और तू उसे ही निगल रहा है दुष्ट। "

ये सब सुनकर अचानक राजा के मुह से एक विशाल हरा सर्प बाहर आया पहले पूछ फिर सिर। बाहर आकर उल्टा चलता हुआ उस काले नाग पर प्रतिप्रहार करने लगा। 
'सरे महाधूर्त काले नाग तू तो और भी निकृष्ट है जो अथाह धन पर बैठ कर रोज इस पुरुष की स्त्री द्वारा अर्जित किये हुए धन को निगल जाता है। स्त्री का कमाया धन चुराता है पापी। 

दोनों एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे थे की अचानक कालनाग बोला, " क्या कोई नहीं जानता की छाछ को गर्म करके उसमे कटु निम्ब के नरम पत्ते डाल कर इस व्यक्ति को पिलाया जाए तो तू इसके शरीर से बाहर आकर मृत्यु को प्राप्त हो जाए। 

यह सुनकर वामी सर्प बोला की यह भी सभी जानते है सरसो के तेल को गर्म करके उसमे कर्पूर डाल कर तेरे बिल में डाल दिया जाए तो तू भी तत्काल अपने गिरोह के साथ मारा जायेगा और सारा धन उस व्यक्ति को सिद्ध हो जायेगा। 

युवती ने दोनों की बात सुन ली। वह अत्यंत हर्षित हुई। फटाफट बाजार से सभी सामान लाकर उसने राजा को छाछ पिला दी कुछ ही देर मे राजा को वमन के साथ वह वाम हरित सर्प बाहर आ गया और तड़पता हुआ मर गया। फिर युवती ने बिल में तेल डाल दिया वहा भी वह काल सर्प मारा गया और खजाना युवती ने प्राप्त कर लिया। 

कुछ ही दिनों में राजा स्वस्थ हो गए। स्त्री से पूछा। स्त्री ने सब कह सुनाया। राजा ने परिचय दिया की वे एक चक्रवर्ती सम्राट है। 

👉 अंधभक्त

👉 बाबा जी को किसी भगवान पे विश्वास नहीं होता.. बाबा जी Z सिक्योरिटी में बैठकर कहते हैं कि," जीवन-मरण ऊपर वाले के हाथ में है "

अंधभक्त श्रद्धा से सुनते हैं, वे सोचते नहीं हैं....

👉 बाबा जी दौलत के ढेर पे बैठकर बोलते हैं कि," मोह-माया छोड़ दो "

लेकिन उत्तराधिकारी अपने बेटे को ही बनायेंगे.. अंधभक्त श्रद्धा से सुनते हैं, वे सोचते नहीं हैं.....

👉 भक्तों को लगता है कि उनके सारे मसले बाबा जी हल करते हैं, लेकिन जब बाबा जी मसलों में फंसते हैं, तब बाबा जी बड़े वकीलों की मदद लेते हैं.. अंधभक्त बाबा जी के लिये दुखी होते हैं, लेकिन सोचते नहीं हैं.....

👉 भक्त बीमार होते हैं..डॉक्टर से दवा लेते हैं.. जब ठीक हो जाते हैं तो कहते हैं, " बाबा जी ने बचा लिया " बाबा जी बीमार होते हैं तो बड़े डॉक्टरों से महंगे हस्पतालों में इलाज़ करवाते हैं. अंधभक्त उनके ठीक होने की दुआ करते हैं लेकिन सोचते नहीं हैं.....

👉 अंधभक्त अपने बाबा को भगवान समझते हैं...उनके चमत्कारों की सौ-सौ कहानियां सुनाते हैं.

👉 लेकिन जब बाबा किसी अपराध में जेल जाते हैं, तब वे कोई चमत्कार नहीं दिखाते.. तब अंधभक्त बाबा के लिये लड़ते-मरते हैं, लेकिन वे कुछ सोचते नहीं हैं.....

👉 इन्सान आंखों से अंधा हो तो उसकी बाकी ज्ञान इन्द्रियाँ ज़्यादा काम करने लगती हैं,लेकिन अक्ल के अंधों की कोई भी ज्ञान इंद्री काम नहीं करती...

👉 अतः तार्किक बनें❗अक्ल के अंधे नहीं❗ ये है... हमारे अंचल के "संत" बाबा

लक्झरी गाडी,आलीशान आश्रम,.. करोडो का व्यापार.. होटल, कॉलेज, पेट्रोलपंप, सेकड़ो बीघा जमीन,

सत्तासीन नेताओ से सांठगाँठ, वैभवशाली जीवन, सामाजिक सम्प्पतियो पर कब्ज़ा, फिर भी ये ....

"संत" माने जाते है..?

👉 विनम्रता गुण

विनम्रता आपके आंतरिक प्रेम की शक्ति से आती है। दूसरों को सहयोग व सहायता का भाव ही आपको विनम्र बनाता है। यह कहना गलत है कि यदि आप विनम्र बनेंगे तो दूसरे आपका अनुचित लाभ उठाएँगे। जबकि यथार्थ स्वरूप में विनम्रता आपमें गज़ब का धैर्य पैदा करती है। आपमे सोचने समझने की क्षमता का विकास करती है। विनम्र व्यक्तित्व का एक प्रचंड आभामण्डल होता है। धूर्तो के मनोबल उस आभा से निस्तेज हो स्वयं परास्त हो जाते है। उल्टे जो विमम्र नहीं होते वे आसानी से धूर्तों के प्रभाव में आ जाते है क्योंकि धूर्त को तो अहंकारी का मात्र चापलूसी से अहं सहलाना भर होता है। बस चापलूसी से अहंकार प्रभावित हो जाता है। किन्तु जहाँ विनम्रता होती है वहाँ तो व्यक्ति को सत्य की अथाह शक्ति प्राप्त होती है। सत्य की शक्ति, मनोबल प्रदान करती है।

विनम्रता के प्रति पूर्ण समर्पण युक्त आस्था जरूरी है। मात्र दिखावे की ओढी हुई विनम्रता, अक्सर असफ़ल ही होती है। सोचा जाता है-‘पहले  विन्रमता से निवेदन करूंगा यदि काम न हुआ तो भृकुटि टेढी करूंगा’ यह चतुरता विनम्रता के प्रति अनास्था है, छिपा हुआ अहं भी है। कार्य पूर्व ही अविश्वास व अहं का मिश्रण असफलता ही न्योतता है। सम्यक् विनम्र व्यक्ति, विनम्रता को झुकने के भावार्थ में नहीं लेता। सच्चाई उसका पथप्रदर्शन करती है। निश्छलता उसे दृढ व्यक्तित्व प्रदान करती है।

अहंकार सदैव आपसे दूसरों की आलोचना करवाता है। वह आपको आलोचना-प्रतिआलोचना के एक प्रतिशोध जाल में फंसाता है। अहंकार आपकी बुद्धि को कुंठित कर देता है। आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को संदेहयुक्त बना देता है। अहंकारी दूसरों की मुश्किलों के लिए उन्हें ही जिम्मेवार कहता है और उनकी गलतियों पर हंसता है। जबकि अपनी मुश्किलो के लिए सदैव दूसरों को जवाबदार ठहराता है। और लोगों से द्वेष रखता है।

विनम्रता हृदय को विशाल, स्वच्छ और ईमानदार बनाती है। यह आपको सहज सम्बंध स्थापित करने के योग्य बनाती है। विनम्रता न केवल दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होती है अपितु आपको अपना ही दिल जीतने के योग्य बना देती है। जो आपके आत्म-गौरव और आत्म-बल में उर्ज़ा का अनवरत संचार करती है। आपकी भावनाओं के द्वन्द समाप्त हो जाते है। साथ ही व्याकुलता और कठिनाइयां स्वतः दूर होती चली जाती है। एक मात्र विनम्रता से ही सन्तुष्टि, प्रेम और सकारात्मकता आपके व्यक्तित्व के स्थायी गुण बन जाते है।

गुरुवार, 13 जून 2019

👉 ईश्वर पर विश्वास

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी।

वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।

वहां पहुँचते  ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी।

उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी।

उसने दाये देखा, तो एक शिकारी तीर का निशाना, उस की तरफ साध रहा था।

घबराकर वह दाहिने मुड़ी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था।

सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुड़ी, तो नदी में जल बहुत था।

मादा हिरनी क्या करती?
वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी।
अब क्या होगा? 

क्या हिरनी जीवित बचेगी? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी?
क्या शावक जीवित रहेगा? 

क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी?
क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी?
क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी?
वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो?

हिरनी अपने आप को शून्य में छोड़, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी ।

कुदरत का कारिश्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोडते हुए, शिकारी की आँखे चौंधिया गयी ।
उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा, शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा।

और शिकारी , शेर को घायल ज़ानकर भाग गया।
घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी।

हिरनी ने शावक को जन्म दिया।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते है, जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। अन्तत: यश, अपयश, हार, जीत, जीवन, मृत्यु का अन्तिम निर्णय ईश्वर करता है। हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

कुछ लोग हमारी सराहना करेंगे,
कुछ लोग हमारी आलोचना करेंगे।

दोनों ही मामलों में हम फायदे में हैं,

एक हमें प्रेरित करेगा और
दूसरा हमारे भीतर सुधार लाएगा।।

अच्छा सोचें👌
सच्चा सोचें👍

👉 हमें यह नहीं पता कि...........

हमें यह नहीं पता कि क्या ढ़कना है और क्या खुला रखना है ??
हम भारत वासियों को कवर चढ़ाने का बहुत शौक है |

बाज़ार से बहुत सुंदर सोफा खरीदेंगे लेकिन फिर उसे भद्दे  सफेद जाली के कवर से ढक देंगे |🤔

बढ़िया रंग का सुंदर सूटकेस खरीदेंगे, फिर उस पर मिलिट्री रंग का कपड़ा चढ़ा देंगे |🤔

मखमल की रजाई पर फूल वाले फर्द का कवर!!!🤔
फ्रिज पर कवर!🤔
माइक्रोवेव पर कवर!🤔
वाशिंग मशीन पर कवर!🤔
मिक्सी पर कवर!🤔
थर्मस वाली बोतल पर कवर!🤔
TV पर कवर!🤔
कार पर कवर!🤔
कार की कवर्ड सीट पर एक और कवर!🤔
स्टेयरिंग पर कवर!🤔
गियर पर कवर!🤔
फुट मैट पर एक ओर कवर!🤔
सुंदर शीशे वाली डाइनिंग टेबल पर प्लास्टिक का कवर!🤔
स्टूल कवर!🤔
चेयर कवर!🤔
मोबाइल कवर!🤔
बेडशीट के ऊपर बेड कवर!🤔
गैस के सिलिंडर पर कवर!🤔
RO पर कवर!🤔
किताबों पर कवर!🤔

काली कमाई पर कवर!!!🤔
गलत हरकतों पर कवर!!!🤔
बुरी नियत पर कवर!!!🤔

लेकिन.....

कचरे के डिब्बे पर ढक्कन नदारद!!😁
खुली नालियों के कवर नदारद!!😁
कमोड पर ढक्कन नदारद!!😁
मैनहोल के ढक्कन नदारद!!😁
सर से हेलमेट नदारद!!😁
खुले खाने पर से कवर नदारद!!😁
आधुनिकता में तन से कपडे नदारद!!😁
इन्सानों के दिल से इंसानियत नदारद!!😁

क्या ढकना है और क्या खुला रखना है!!!
हम लोग आज तक ये नहीं समझ पाये।

👉 "एहसास"

रामायण कथा का एक अंश
जिससे हमे सीख मिलती है "एहसास" की...😊
    

श्री राम, लक्ष्मण एवम् सीताa' मैया चित्रकूट पर्वत की ओर जा रहे थे,
राह बहुत पथरीली और कंटीली थी!
की यकायक श्री राम के चरणों मे कांटा चुभ गया!

श्रीराम रूष्ट या क्रोधित नहीं हुए, बल्कि हाथ जोड़कर धरती माता से अनुरोध करने लगे!
बोले- "माँ, मेरी एक विनम्र प्रार्थना है आपसे, क्या आप स्वीकार करेंगी?"

धरती बोली- "प्रभु प्रार्थना नहीं, आज्ञा दीजिए!"

प्रभु बोले, "माँ, मेरी बस यही विनती है कि जब भरत मेरी खोज मे इस पथ से गुज़रे, तो आप नरम हो जाना!
कुछ पल के लिए अपने आँचल के ये पत्थर और कांटे छुपा लेना!
मुझे कांटा चुभा सो चुभा, पर मेरे भरत के पाँव मे आघात मत करना"

श्री राम को यूँ व्यग्र देखकर धरा दंग रह गई!
पूछा- "भगवन, धृष्टता क्षमा हो! पर क्या भरत आपसे अधिक सुकुमार है?
जब आप इतनी सहजता से सब सहन कर गए, तो क्या कुमार भरत सहन नही कर पाँएगें?
फिर उनको लेकर आपके चित मे ऐसी व्याकुलता क्यों ?"

श्री राम बोले- "नही...नही माते, आप मेरे कहने का अभिप्राय नही समझीं! भरत को यदि कांटा चुभा, तो वह उसके पाँव को नही, उसके हृदय को विदीर्ण कर देगा!"

"हृदय विदीर्ण!! ऐसा क्यों प्रभु?",
धरती माँ जिज्ञासा भरे स्वर में बोलीं!

"अपनी पीड़ा से नहीं माँ, बल्कि यह सोचकर कि...इसी कंटीली राह से मेरे भैया राम गुज़रे होंगे और ये शूल उनके पगों मे भी चुभे होंगे!
मैया, मेरा भरत कल्पना मे भी मेरी पीड़ा सहन नहीं कर सकता, इसलिए उसकी उपस्थिति मे आप कमल पंखुड़ियों सी कोमल बन जाना..!!"

अर्थात 
रिश्ते अंदरूनी एहसास, आत्मीय अनुभूति के दम पर ही टिकते हैं।
जहाँ गहरी आत्मीयता नही, वो रिश्ता शायद नही परंतु दिखावा हो सकता है 

इसीलिए कहा गया है कि...
रिश्ते खून से नहीं, परिवार से नही,
मित्रता से नही, व्यवहार से नही,
बल्कि...
सिर्फ और सिर्फ आत्मीय "एहसास" से ही बनते और निर्वहन किए जाते हैं।
जहाँ एहसास ही नहीं, 
आत्मीयता ही नहीं ..
वहाँ अपनापन कहाँ से आएगाl

गुरुवार, 30 मई 2019

👉 यह हमेशा ध्यान रखे

1) निम्बू-मिर्च खाने के लिये है.. कही टाँगने के लिए नहीं है।

2) बिल्लियाँ जंगली या पालतू जानवर है, बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ गलत नहीं होता.. बल्कि चूहों से होनेवाले नुक्सान को बचाया जा सकता है।

3) छींकना एक नैसर्गिक क्रिया है, छींकने से कुछ अनहोनी नहीं होती ना हि किसी काम में बाधा आती है। छींकने से शरीर की सोई हुई मांसपेशियां सक्रिय  हो जाती है।

4) भूत पेड़ों पर नहीं रहते, पेड़ों पर पक्षी रहते है।

5) चमत्कार जैसी कोई चीज नहीं होती। हर घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है।

6) तांत्रिक, बाबा, कर्मकांडी जैसे लोग झुठे होते है, जिन्हें शारारिक मेहनत नहीं करनी ; ये वही लोग है। 

7) जादू टोना, या किसी ने कराया ऐसा कुछ नहीं होता, ये दुर्बल लोगों के मानसिक विकार है। 
जादू-टोना करके आपके ग्रहो की दिशा बदलने वाले बाबा, हवा और मेघों की दिशा बदलकर बारिश नहीं ला सकते क्या? सीमाओं पर हमारे जवानों को शहीद होने से बचा नहीं सकते है क्या ?

8 ) वास्तुशास्त्र भ्रामक है। सिर्फ दिशाओ का डर दिखाकर लूटने का तरीक़ा है।
वास्तविक तो पृथ्वी ही खुद हर क्षण अपनी दिशा बदलती है। अगर कुबेर जी उत्तर दिशा में है तो एक ही स्थान या दिशा में अमीर और गरीब दोनों क्यों पाये जाते है?

9) मन्नत के लिये बलि, टिप या चढ़ावे से भगवान प्रसन्न होकर फल देते है, तो क्या भगवान् रिश्वतखोर है?
आध्यात्म मोक्ष के लिए है, धन कमाने के लिए नहीं। 

नोट -- यह मेसैज 15 दूसरे ग्रूप्स में भेजने से कोई खुशखबरी नहीं मिलेगी और इसको डिलीट करने पर कोई अनहोनी भी नहीं होगी। 
परंतु इसे Farword करने से आपके कई मित्र मेहनत और कर्म का महत्त्व जरूर जान सकेंगे। 

कर्मयोगी बनो, मन का डर भगाओ।

रविवार, 25 नवंबर 2018

10 तथ्य


भारत के बारे में
10 ऐसे तथ्य जो मजाकिया होने के साथ सच भी हैं...

1.
भारत एक ऐसा देश है
जो कई स्थानीय भाषाओं द्वारा विभाजित है
और
एक विदेशी भाषा द्वारा  एकजुट है.

2.
भारत में लोग
ट्रैफिक सिग्नल की रेड लाइट पर भले ही ना रुकें,
लेकिन अगर
एक काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो हजारों लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं.
अब तो लगता है
ट्रैफिक पुलिस में भी काली बिल्लियों की भर्ती करनी पड़ेगी.

3.
भारत का मतदाता
वोट देने से पहले उम्मीदवार की जाति देखता है,
न कि उसकी योग्यता.
अब इन लोगों को कौन समझाये कि भाई तुम देश के लिए नेता ढूंढ रहे हो,
न कि अपने लिए जीजा.

4.
भारत एक ऐसा देश है,
जहाँ एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं,
क्रिकेटर्स राजनीति खेल रहे है,
राजनेता पोर्न देख रहे हैं,
और पोर्न स्टार्स एक्टर बन रहे हैं.

5.
भारत में आप
जुगाड़ से करीब-करीब सब कुछ पा सकते हैं.

6.
हम
एक ऐसे देश में रहते हैं,
जहाँ
नोबेल शान्ति पुरस्कार मिलने से पहले लगभग कोई भारतीय नहीं जानता था कि कैलाश सत्यार्थी कौन है.
लेकिन अगर एक
रशियन टेनिस खिलाड़ी
हमारे देश के एक क्रिकेटर को नहीं जानती
तो ये हमारे लिए अपमान की बात है.

7.
भारत
गरीब लोगों का
एक अमीर देश है,
भारत की जनता ने दो फिल्मों,
बाहुबली और बजरंगी भाईजान,
पर 700 करोड़ खर्च कर दिए.

8.
हम भारतीय
अपनी बेटी की पढ़ाई से ज्यादा खर्च बेटी की शादी पे कर देते हैं.

9.
हम एक ऐसे देश में
रहते है, जहाँ एक पुलिसवाले को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करने के बजाए घबरा जाते हैं.

10.
हम भारतीय
हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से कम,
चालान के डर से ज्यादा पहनते है

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

FAMILY

धरती  पर  प्यार  से  तीन  शब्दों  की  रचना  हुयी  है .......

1.   Boyfriend
2.   Girlfriend
3.   Family

किन्तु  एक  बात ध्यान देने वाली  है  कि .....

Boyfriend   और 
Girlfriend    इन  दो  शब्दों   के    
                  अन्तिम  तीन  अक्षर से  बनता  है  end  
इसलिये  ये  सम्बन्ध एक दिन ख़त्म हो  जाते हैं  परन्तु .....

तीसरा  शब्द  है  :
FAMILY  =  FAM  +  ILY      
जिसके पहले  तीन अक्षर से बनता  है :

FAM = Father  And  Mother  

आैर अन्तिम  तीन अक्षर  से :
ILY  =  I  Love You 

अत: जिस शब्द का आरम्भ पिता एंव माता से और अन्त प्यार के  साथ  हो,  वह शब्द सही मायने मे परिवार है !!!

ऐ उम्र !

ऐ उम्र !
कुछ कहा मैंने,
पर शायद तूने सुना नहीँ..!
तू छीन सकती है बचपन मेरा,
पर बचपना नहीं..!!

हर बात का कोई जवाब नही होता...,
हर इश्क का नाम खराब नही होता...!
यूं तो झूम लेते है नशे में पीनेवाले....,
मगर हर नशे का नाम शराब नही होता...!

खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते है....!
हंसती आखों में भी जख्म गहरे होते है....!
जिनसे अक्सर रुठ जाते है हम,
असल में उनसे ही रिश्ते गहरे होते है....!

किसी ने खुदा से दुआ मांगी.!
दुआ में अपनी मौत मांगी,
खुदा ने कहा, मौत तो तुझे दे दु मगर...!
उसे क्या कहु जिसने तेरी जिंदगी मांगी...!

हर इंन्सान का दिल बुरा नही होता....!
हर एक इन्सान बुरा नही होता.
बुझ जाते है दीये कभी तेल की कमी से....!
हर बार कुसुर हवा का नही होता.. !!

गुलजार

बुधवार, 21 नवंबर 2018

किराये की साइकिल . .

🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲🚲

पहले (1985-90) हम लोग गर्मियों में किराए की छोटी साईकिल लेते थे, अधिकांस लाल रंग की होती थी जिसमें पीछे कैरियर नहीं होता। जिससे आप किसी को डबल न बैठाकर घूमे। किराया शायद 25-50 पैसे प्रति घंटा होता था किराया पहले लगता था ओर दुकानदार नाम पता नोट कर लेता थाा 

किराये के नियम कड़े होते थे .. जैसे की पंचर होने पर सुधारने के पैसे, टूट फूट होने पर आप की जिम्मेदारी, खैर ! हम खटारा छोटी सी किराए की  साईकिल पर सवार उन गलियों के युवराज होते  थे, पूरी ताकत से पैड़ल मारते, कभी हाथ छोड़कर चलाते और बैलेंस करते, तो कभी गिरकर उठते और फिर चल देते।

अपनी गली में आकर सारे दोस्त, बारी बारी से, साईकिल चलाने मांगते किराये की टाइम की लिमिट न निकल जाए, इसलिए तीन-चार बार साइकिल लेकर दूकान के सामने से निकलते। 

तब किराए पर साइकिल लेना ही अपनी रईसी होती। खुद की अपनी छोटी साइकिल रखने वाले तब रईसी झाड़ते। 

वैसे हमारे घरों में बड़ी काली साइकिलें ही होती थी। जिसे स्टैंड से उतारने और लगाने में पसीने छूट जाते। जिसे हाथ में लेकर दौड़ते, तो एक पैड़ल पर पैर जमाकर बैलेंस करते।

ऐसा  करके फिर कैंची चलाना सीखें। बाद में डंडे को पार करने का कीर्तिमान बनाया, इसके बाद सीट तक पहुंचने का सफर एक नई ऊंचाई था। फिर सिंगल, डबल, हाथ छोड़कर, कैरियर पर बैठकर साइकिल के खेल किए। 

ख़ैर जिंदगी की साइकिल अभी भी चल रही है। बस वो दौर वो आनंद नही है।

क्योंकि कोई माने न माने पर जवानी से कहीं अच्छा वो खूबसूरत बचपन ही हुआ करता था .. जिसमें दुश्मनी की जगह सिर्फ एक कट्टी हुआ करती थी और सिर्फ दो उंगलिया जुडने से दोस्ती फिर शुरू हो जाया करती थी। अंततः बचपन एक बार निकल जाने पर सिर्फ यादें ही शेष रह जाती है और रह रह कर याद आकर सताती है।

पर आज के बच्चो का बचपन एक मोबाईल चुराकर ले गया है।

मंगलवार, 20 नवंबर 2018

एक चिड़िया और चिड़ा की प्रेम कहानी


एक दिन चिड़िया बोली - मुझे छोड़ कर
कभी उड़ तो नहीं जाओगे ?
चिड़ा ने कहा - उड़
जाऊं तो तुम पकड़ लेना.
चिड़िया-मैं तुम्हें पकड़
तो सकती हूँ,
पर फिर पा तो नहीं सकती!
यह सुन चिड़े की आँखों में आंसू आ गए और उसने
अपने पंख तोड़ दिए और बोला अब हम
हमेशा साथ रहेंगे,
लेकिन एक दिन जोर से तूफान आया,
चिड़िया उड़ने लगी तभी चिड़ा बोला तुम उड़
जाओ मैं नहीं उड़ सकता !!
चिड़िया- अच्छा अपना ख्याल रखना, कहकर
उड़ गई !
जब तूफान थमा और चिड़िया वापस
आई तो उसने देखा की चिड़ा मर चुका था
और एक डाली पर लिखा था.....
""काश वो एक बार तो कहती कि मैं तुम्हें
नहीं छोड़ सकती""
तो शायद मैं तूफ़ान आने से
पहले नहीं मरता ।।

फ़ासले ऐसे भी होंगे...

‘‘जुबिन, हमारे वहां शिफ़्ट होने का क्या हुआ?’ उसने व्यग्रता से पूछा था. ‘बात चल रही है यार, समय लगता है...तुम तब तक दिल्ली में ही कोई काम क्यों नहीं ढूंढ़ लेतीं? तुम्हारा समय कट जाएगा.’ ‘पर हमें वहां आना है जुबिन...बच्चे और मैं तुम्हारा साथ चाहते हैं.’ 

‘करता हूं जल्दी कुछ...ओके बाय बाय. मेरी कैब आ गई है, अब फ़ोन रखता हूं. अपना और बच्चों का ख़्याल रखना.’ इतना कहकर जल्दबाज़ी में फ़ोन काट दिया गया. वह हाथों में रिसीवर पकड़े ख़ाली आंखों से दीवार को ताकती खड़ी रह गई थी. आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे और ऐसे ही बादल उसके मन में भी घुमड़ रहे थे. आठ साल...एक लंबा अरसा था कम से कम उसके लिए... बीच के एक-दो साल छोड़ दिए जाएं तो आठ साल हो चुके थे जुबिन को अमेरिका जाकर और इन आठ सालों में उसने हर दिन उसे याद किया होगा, मगर क्या जुबिन के लिए भी वह उतनी ही दिल अज़ीज़ थी? क्या उनके रिश्ते में सचमुच अभी भी उतना ही लगाव बाक़ी है, जितना शादी के पहले वे महसूस किया करते थे?

आज जुबिन से करीब डेढ़ हफ़्ते बाद बात हुई थी. वह भी तब, जब उसने वॉट्सऐप पर तीखा-सा संदेश भेजा था. उसकी इच्छा थी कुछ सुख-दुख की बातें करे, बताए उसे कि उसके जाने के बाद वह कितनी अकेली हो गई है. कितनी मुश्क़िल होती है उसे अकेले सब कुछ संभालने में, अब बच्चे भी बड़े होते जा रहे हैं. क्या इस साल वह उसे और बच्चों को अपने साथ ले जाने वाला है? पर सब कुछ मन में ही रह गया. दो मिनट से भी कम की बातचीत में उसने बस ऊपरी तौर पर हालचाल पूछे और ख़्याल रखने की हिदायत के साथ फ़ोन काट दिया. क्या पति-पत्नी के बीच की प्यारभरी बातचीत ऐसी ही होती है? क्या इतना भी नहीं पूछा जा सकता था कि मेरे बिना कैसे रहती हो तुम? क्या यह नहीं कहा जा सकता था कि तुम्हारी बहुत याद आती है...पर...

उसकी आंखें भर आई थीं. यह सब सुने तो उसे अरसा हो गया था. शादी के बाद बमुश्क़िल सालभर साथ रहे होंगे दोनों... उसके बाद तो बस चिर विरह ही आया था उसके हिस्से में. अक्सर सोचती थी कि जुबिन को अपना करियर, अपना काम, अपनी तऱक्क़ी इतनी प्यारी थी तो उसने शादी की ही क्यों उससे? वह तो अच्छी-ख़ासी पढ़-लिख रही थी...उसे याद आया शादी के कुछ दिन बाद उसने जुबिन से लाड़ जताते हुए पूछा था, आख़िर बताओ तो तुमने मुझसे शादी क्यों की? उम्मीद थी कि वह कोई रोमैंटिक-सी बात कहेगा, मगर उसने छूटते ही कहा,‘क्या करता यार, शादी न करता तो तुम जैसी कम्पेटिटर को रास्ते से कैसे हटाता? मुझे हराने की आदत है, हारने की नहीं मगर तुम थी कि कहीं जीतने ही नहीं दे रही थीं.’

‘वॉट नॉनसेंस...’ वह बौखलाई थी...जुबिन ठठाकर हंस पड़ा था,‘अरे, जस्ट किडिंग बाबा..आई लव यू सच्ची.’
मगर अब उसे लगता कि वह जस्ट किडिंग नहीं था. वह तो कड़वा सच था जो जुबिन के मुंह से अचानक बाहर आ गया था. वह सचमुच बहुत ही होशियार छात्रा थी...कम्प्यूटर साइंस में पोस्टग्रैजुएशन करने वाली गिनी-चुनी लड़कियों में से एक. पिताजी के तबादले के कारण जुबिन के शहर में और उसी के कॉलेज में आ धमकी थी. उसके आने से पहले जुबिन कॉलेज का टॉपर था, मगर उसने पहले सेमेस्टर में ही उसके रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. 98 प्रतिशत हासिल करके वह सभी की नज़रों में चढ़ गई थी. उसे याद आया, जुबिन पहले साल उससे बहुत ही कटा-कटा रहता था. एमएससी के पहले साल कॉलेज में टॉप करने पर तो उसने उसे बधाई तक नहीं दी थी. उसे भी क्या फ़र्क़ पड़ता था? जुबिन जैसे कई उसके आगे-पीछे थे मगर उसका एक मात्र लक्ष्य था अमेरिका से पीएचडी करने के लिए कॉलेज की छात्रवृत्ति पाना और इसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रही थी. 

फिर अचानक कॉलेज के एक कार्यक्रम को दोनों को साथ मिलकर आयोजित करने का ज़िम्मा सौंपा गया. इस बार जुबिन का रंग-ढंग पूरी तरह से बदला हुआ था. वह न केवल उससे खुलकर बातचीत करने लगा था, वरन उसके निकट रहने का भी प्रयास करता मालूम होता था. उसने भी इस दोस्ती के हाथ को थाम बढ़ाया...जुबिन भी उसी छात्रवृत्ति के लिए तैयारी कर रहा था अत: कार्यक्रम के बाद भी अक्सर दोनों मिलने लगे. साथ-साथ पढ़ने लगे, नोट्स साझा करने लगे...और ऐसे ही एक दिन उसके नोट्स में जुबिन का पत्र आया. उसके जीवन का पहला प्रेम पत्र, जिसे पढ़कर वह सचमुच अपने आपे में नहीं रही थी. उस दिन उसे लगा कि वह भी जुबिन को पसंद करती थी. इतने दिन तो पढ़ाई की लगन के चलते उसने कितनों के मौखिक प्रणय निवेदन ठुकरा दिए थे मगर इस तरह के इज़हार का यह पहला मौक़ा था. पता नहीं कैसा सम्मोहन था उस पत्र में कि वह बावरी-सी हो गई. सारे लक्ष्य धुंधला गए और याद रहा बस जुबिन और उसका प्रेम-पत्र...उसके अंदर के यौवन ने मानो अंगड़ाई ली थी और उसने प्रणय का उत्तर प्रणय से देना स्वीकार किया था.

कुछ ही दिनों में उसकी दुनिया बदल गई थी. जुबिन के प्रणय निवेदन को स्वीकारने के बाद उसका बहुत सारा व़क्तजुबिन के साथ बीतने लगा था. वह अक्सर कहता,‘अरे क्या करना है तुम्हें आगे पढ़कर, अमेरिका जाकर...मैं हूं न. हम शादी करेंगे और मैं तुम्हारा पूरा ख़्याल रखूंगा. किसी भी बात की कमी न होने दूंगा.’ कभी कहता,‘यार तुम लड़कियों को इतनी बढ़िया मौक़ा मिलता है-शादी करो और ऐश की ज़िंदगी जियो...ज़्यादा ही लगे तो किसी कॉलेज में पढ़ाने लगो... और तुम हो लोग फालतू के पचड़ों में पड़ जाती हो.’ 

उसकी दादी अक्सर कहा करती थीं,‘जब दिमाग़ पर शनि महाराज चढ़ते हैं तो मति मारी जाती है. सही-ग़लत कुछ समझ में नहीं आता.’ क्या ऐसा ही हुआ था उसके साथ उन दिनों? जैसे ब्रेनवॉश हो गया हो...जैसे किसी ने दिमाग़ में बसे उसके सारे सपनों को मिटाकर नई इबारत लिख डाली हो...कैसे दिनोंदिन जुबिन का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा था. अमेरिका जाने के, आगे पढ़ने के उसके सारे ख़्वाब धुंधलाने लगे थे और आंखों में एक ही चमकदार सपना हिलोरें मारने लगा था-जुबिन की जीवनसाथी बनने का.
परीक्षा से पहले जुबिन ने उसे अपने घरवालों से मिलवाया. सुंदर, सुशिक्षित, ख़ानदानी लड़की को अपनाने में उन्हें भला कैसी हिचक होती? इसी तरह जुबिन और उसका परिवार भी उसके मां-पापा को पसंद आ गए थे. जुबिन के परिवार की सुदृढ़ आर्थिक पृष्ठभूमि और जुबिन की क़ाबिलियत को देखते हुए जुबिन के नौकरी में न होने की चिंता करने का कारण न था. उनके लिए एक और राहत की बात यह थी बेटी के दिमाग़ से आगे पढ़ने का भूत उतर गया था. अब वे उसकी शादी करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर सकते थे.

स्नातकोत्तर की परीक्षा के बाद दोनों विवाह बंधन में बंध गए. परीक्षा के नतीजों में इस बार टॉप पर जुबिन था, मगर उसे इसकी क्या परवाह होती...? उसे तो उसके इच्छित साथी यानी जुबिन का साथ मिल गया था. प्यार में पगा एक साल पलक झपकते बीत गया. जुबिन और वह, वह और जुबिन...मानो इसके अलावा आसपास कुछ था ही नहीं. इसी बीच जुबिन को पीएचडी के लिए छात्रवृत्ति मिली और यहां उसे अपनी कोख में पलते अंश के अस्तित्व का अहसास हुआ. जुबिन तो मानो ख़ुशी से पागल ही हो गया था. आख़िर दो-दो ख़ुशख़बरियां एक साथ उसकी झोली में आई थीं. सभी उस नन्हे मेहमान के क़दमों की शुभता का बखान करते न थकते थे. 

वह ख़ुश थी, पर आशंकित भी थी. जुबिन को तीन महीने में जाना था और उसके बाद कम से कम छह महीने तो भारत आने की उम्मीद थी ही नहीं. कैसे कटेगा इतना लंबा अरसा? जुबिन के बिना तो एक दिन भी काटना मुश्क़िल था उसके लिए. उस पर नए मेहमान की ज़िम्मेदारी सब कुछ गड्डमड्ड हो गया था उसके जीवन में. कितनी बार सोचती काश जुबिन का मन बदल जाए और वह अमेरिका जाने का इरादा छोड़ दे, जैसे उसने जुबिन के लिए सब छोड़ दिया, भुला दिया... मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. जुबिन चला गया अपनी पढ़ाई पूरी करने और वह उसके अंश को कोख में लिए बिसूरती रही विरहा की रातों में. फिर मां का बुलावा आया कि जुबिन तो है नहीं, प्रसव तक मायके में ही रह लेगी और वह मायके आ गई.

उसके कमरे में सब कुछ वैसा ही था, जैसा वह छोड़ गई थी. अपनी पुस्तकों पर हाथ फेरते उसे बीते दिन बेतरह याद आने लगे...अपने कमरे में उसने दीवार पर मार्कर से लिख रखा था-आई कैन, आई विल.. शादी के समय सारे घर की पुताई हुई थी मगर जाने क्या सोचकर मां ने उसे लिखा रहने दिया था और उसके आसपास ऐसा टेक्सचर करवा दिया था कि वह सुन्दर दिखाई देने लगा था. उस इबारत पर हसरत से हाथ फेरते हुए एकबारगी उसके मन में आया था-क्या कुछ ग़लत हो गया है? दो बूंद आंसू पलकों की कोर पर आकर थम गए थे, पर तभी मां की बात याद आई,‘अब जो कुछ सोचना, अच्छा ही सोचना. मां की सोच बच्चे पर बड़ा असर डालती है.’ उसने मन से सारी शंका-कुशंकाओं को परे धकेल दिया था. सोच लिया था-निर्णय मेरा तो उसके परिणामों की ज़िम्मेदारी भी मेरी ही है.

नौ माह बीते और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के बाद उसके जीवन का सूनापन भरने लगा था. उसकी तीमारदारी में दिन कैसे गुज़र जाता, पता ही नहीं चलता. जुबिन की भी ख़ुशी का पारावार न था. अभी कुछ महीने वह बच्ची को देख न सकेगा और तब तक उसे बिटिया की फ़ोटो और वीडियो से ही संतोष करना होगा, इसका उसे मलाल था. बिटिया का नाम जूही रखा गया. जुबिन और माही की बेटी जूही. 

उसे याद आया, जूही के जन्म के छह माह बाद जुबिन दो सप्ताह के लिए भारत आया था. सारे दिन बस माही और जूही में व्यस्त रहता. शादी के बाद की शायद यही सुनहरी यादें थीं उसके खाते में जो उसे जुबिन से जोड़े रखे हुए थीं. इसके बाद लंबी दूरी क़ायम हो गई थी. पहले-पहले तो लगातार बातचीत होती थी, स्काइप भी कर लिया करता था जुबिन, पर धीरे-धीरे ‘रिसर्च का काम बढ़ गया है, अक्सर फ़ील्ड में रहता हूं.’ का जुमला लगातार दोहराया जाने लगा...कहीं पढ़ा था उसने कि दूरियों की भी आदत हो जाती है. क्या जुबिन को भी उससे दूर रहने की आदत हो गई थी?

ख़ैर, समय कहां ठहरता है सो यहां भी नहीं ठहरा. जुबिन वापस आया अपने सिर पर कामयाबी का ताज पहने...वहां की पढ़ाई कैसी है, कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं. कितना कुछ था उसके पास कहने के लिए, मगर वह लाड़-दुलार कहीं खो गया था, कुछ तो बदला-बदला सा था दोनों के बीच. माही को लगा शायद इतने दिनों की दूरी के चलते ऐसा महसूस हो रहा है. उसने भरसक कोशिश की उसके क़रीब रहने की, उसे भरपूर प्यार देने की.

रिसर्च के दौरान ही जुबिन को एक बड़ी कंपनी में नौकरी का प्रस्ताव मिला था और वह उसके बारे में गंभीर था, मगर वीज़ा में कुछ मुश्क़िलें थीं अत: जुबिन ने दिल्ली में ही काम करना शुरू कर दिया. माही और जूही भी उसके साथ दिल्ली आ बसे. ज़िंदगी पटरी पर आने लगी थी. 

जूही स्कूल जाने लगी थी. माही चाहती थी कि वह भी कुछ काम शुरू करे, मगर जुबिन पहले परिवार पूर्ण करना चाहता था. जूही का एक भाई भी हो, जुबिन की इस इच्छा को भी माही ने स्वीकार किया. सालभर में उनके घर में फिर किलकारी गूंजी...जतिन का जन्म हुआ. जुबिन की कुंडली में शायद बच्चों के क़दमों से ही भाग्योदय लिखा था. जतिन तीन माह का होते-होते उसके पुराने प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई. वीज़ा मिलने के रास्ते खुल गए और जुबिन फिर सात समुंदर दूर उड़ने की तैयारी करने लगा. माही का दिल इस बार बुरी तरह से आशंकित था. दिल्ली जैसा शहर, वह अकेली दो बच्चों के साथ कैसे मैनेज करेगी? 

‘अरे यार चिंता किस बात की है? ढेर से रुपए भेजता रहूंगा मैं...जेब में रुपया हो तो सारी दिक़्क़तें भाग जाती हैं और यूं भी घर में सर्वेंट्स है, ड्राइवर है...डोंट वरी.’ 
‘पर तुम तो नहीं हो जुबिन. तुमसे दूर रह-रहकर थक गई हूं मैं,’ उसकी आवाज़ रुआंसी हो गई थी.

‘अरे यार, बस कुछ माह या हद से हद एक साल. फिर तो मुझे परिवार को साथ रखने की अनुमति मिल जाएगी. बस चली आना उड़कर मेरे पास..’ जुबिन ने उसे अपने आगोश में समेटते हुए कहा था. उसने जुबिन के सीने में मुंह छिपा लिया था.

मगर कुछ माह या एक साल ख़त्म ही नहीं हुआ. माही के पास सुविधाएं थीं, रुपए थे मगर जिस प्यार की ख़ातिर उसने अपना सब कुछ छोड़ दिया था, वही उसके जीवन से दूर होता जा रहा था. 

आज जुबिन के व्यवहार से उसे बड़ा धक्का लगा था. अब कहता है, दिल्ली में नौकरी ढूंढ़ लूं. जब नौकरी करना चाहती थी तब इसे एक और बच्चा चाहिए था...इडियट. यह प्यार नहीं था, उसका इस्तेमाल किया जा रहा था और वह...पढ़ी-लिखी लड़की होने का दंभ भरती मूर्खों की तरह इस्तेमाल होती जा रही थी. जुबिन उसे अपनी इच्छा के मुताबिक़ नचाता जा रहा था और वह कठपुतली बनी नाचती जा रही थी. वह अपने जीवन में सुखी था और यहां वह बेकार ही परेशान हो रही थी उसकी याद में.
कभी-कभी उसके मन में ख़्याल आता,‘कहीं जुबिन के जीवन में उसके अलावा कोई और तो नहीं आ गया है? नहीं तो उसमें ऐसा परिवर्तन आने का कारण क्या है?’ जुबिन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे फ़ोटो, घटनाएं आदि भी उसे विचलित करती थीं मगर दूसरे ही क्षण वह उस ख़्याल को मन से झटक देती. यह सब सोचना भी उसके लिए असहनीय था. कभी-कभी वह अपने बारे में सोचती तो हैरत में पड़ जाती...? इतनी कमज़ोर तो वह कभी भी नहीं थी, क्या प्यार आदमी को इतना कमज़ोर बना देता है? ऐसा क्या हुआ है जो उसकी दुनया केवल जुबिन के इर्दगिर्द ही आकर सिमट गई है? जितना सोचती, उतना ही इस भंवर में उलझती जाती और निकलने कोई रास्ता नहीं दिखाई देता. 

इसी उहापोह में एक और साल बीत गया. जुबिन प्रमोशन की कतार में था. व्यस्त से व्यस्ततम होता जा रहा था. ह़फ्ते में बमुश्क़िल दो बार बात होती. माही ने जतिन को स्कूल में दाख़िला दिला दिया था. अब उसके पास काफ़ी समय था...कुछ काम शुरू किया जा सकता है, इस पर सोच-विचार कर ही रही थी कि अवसर घर चला आया. सुहैल जो उसका कॉलेज मेट था, कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन का एक स्टार्टअप शुरू करना चाहता था और उसके लिए माही की मदद चाहता था. माही पहले तो हिचकिचाई. उसे पढ़ाई छोड़े आठ साल हो चुके थे...क्या उससे हो पाएगा? मगर सुहैल को पूरा विश्वास था कि माही थोड़ी-सी तैयारी के बाद इस काम को सफलता से कर पाएगी.

ईश्वर का नाम लेकर माही ने वापस पढ़ना-लिखना शुरू किया. उनका लक्ष्य स्मार्ट टच तकनीक पर आधारित ऐसे उत्पाद विकसित करने का था, जिसका उपयोग लोग अपने घरों में सुरक्षा की दृष्टि से कर सकें. माही और सुहैल ने कुछ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तकनीक का अध्ययन करना शुरू किया. जैसे-जैसे दृष्टि स्पष्ट होती गई, माही का आत्मविश्वास वापस आने लगा. उसे लग रहा था मानो उसके जीवन में लंबी अंधेरी रात के बाद अब सूर्योदय हुआ है. कुछ ही समय में उसने जुबिन के पीछे पागल होती, भावुक माही को परदे के पीछे ठेल दिया था और अब सामने थी कॉलेज की पुरानी माही, कुछ करने के उत्साह से भरी, जिजीविषा से भरपूर...

उत्साह से भरकर उसने जुबिन को अपने नए काम के बारे में बताया. उसने छूटते ही कहा, ठीक है, करती रहो छोटे-मोटे काम, तुम्हारा मन लगा रहेगा और मैं भी यहां शांति से काम कर सकूंगा...बच्चों का ध्यान रखना मगर. माही को बुरा लगा उसके इतने ठंडे जवाब पर, मगर उसने अब सब भूलकर आगे बढ़ने की ठान ली थी. अब माही का अधिकाधिक समय काम में ही बीतता था अत: उसने मां-पापा को अपने पास बुला लिया. उनके आने से उसके लिए निश्चिंत होकर अपने काम में ध्यान देना आसान हो गया.
उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपना पहला सुरक्षा उत्पाद बनाया. एक बड़े समारोह में इसका प्रदर्शन रखा गया. इस उत्पाद को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला. माही और सुहैल आगे कुछ सोचते, उससे पहले ही एक बड़ी कंपनी ने उनकी कंपनी में बड़ा निवेश करने का प्रस्ताव दिया. यह प्रस्ताव इतना बड़ा था कि जल्दी ही समाचारों की सुर्ख़ियों में छा गया और यहां-वहां से बधाई के दौर शुरू हो गए. माही और सुहैल की ख़ुशी की सीमा न थी.

उसी रात जुबिन का फ़ोन घनघनाया. माही को यह अपेक्षित था, मगर उसमें आज न तो वैसी व्यग्रता थी न ही वैसा उल्लास. उसे अंदाज़ा था जुबिन की प्रतिक्रिया का. उसने शांत आवाज़ में कहा,‘‘बोलो जुबिन. कैसे याद किया?’’

‘‘याद किया मतलब? अपनी पत्नी को याद नहीं करूंगा क्या? और हां, आज ख़बर मिली सुहैल की कंपनी की...बढ़िया है.’’

‘‘सुहैल की नहीं, मेरी और सुहैल की कंपनी की जुबिन...’’ उसने सुधार किया.

‘‘अरे, तुम इसमें मत उलझो अब, यूं भी मेरा प्रमोशन हो गया है और एक दो महीने में तुम लोगों के वीज़ा की प्रक्रिया चालू कर दूंगा मैं...’’ 

‘‘माना कि तुम्हें हारने की आदत नहीं है, मगर इसके लिए मैं हारने की आदत डाल लूं, ये नहीं होगा. हर बार तुम नहीं जीतोगे जुबिन, इसबार मेरी बारी है,’’ माही का स्वर तीखा हो चला था.
‘‘क्या मतलब?’’ जुबिन अचकचाया था.

‘‘मतलब यह कि जब मुझे तुम्हारी बहुत ज़रूरत थी, तब तुम मेरे साथ नहीं थे जुबिन. मैं वहां आना चाहती थी, तुम्हारे साथ रहना चाहती थी... मगर अब मेरा मन बदल गया है.’’ माही ने स्पष्ट शब्दों में कहा.
‘‘क्या? होश में तो हो तुम?’’ जुबिन के स्वर में उग्रता थी.

‘‘हां जुबिन, होश आ गया है. अब इस शहर में मेरी अपनी पहचान है, अपना काम है, अपना अस्तित्व है...अब मैं अमेरिका नहीं आना चाहती. बार-बार अपनी पहचान खोना मेरे लिए मुमक़िन नहीं है.’’
‘‘और मेरे बारे में सोचा? मैं कैसे रहूंगा तुम्हारे और बच्चों के बिना?’’

‘‘वैसे ही, जैसे अब तक रहते आए हो और वैसे ही जैसे हम लोग इतने साल रहें...और फिर मन न लगे तो वापसी के रास्ते तो खुले ही हैं न जुबिन,’’ माही ने सर्द आवाज़ में कहा और फ़ोन डिस्कनेक्ट कर दिया. दोनों बच्चों को कलेजे से सटाते हुए उसे आज बेहद राहत का एहसास हो रहा था.

👉 एक बात मेरी समझ में कभी नहीं आई

🏳️ध्यान से पढ़ियेगा👇      〰️〰️〰️〰️〰️ एक बात मेरी समझ में कभी नहीं आई कि  ये फिल्म अभिनेता (या अभिनेत्री) ऐसा क्या करते हैं कि इनको एक फिल्म...